
रुड़की। ब्रह्माकुमारीज द्वारा राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान के तहत रुड़की में ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके गीता दीदी के नेतृत्व में बीके दीपिका ,बीके राशि व श्रीगोपाल नारसन ने स्वाधीनता पर्व के मुख्य समारोह बीटी गंज रुड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा व मेयर अनिता देवी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डा. कल्पना सैनी समेत सभी राज्यमंत्री स्तर श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, अजित सिंह तथा मौजूद जनसमूह को नशामुक्ति की हाथ उठवाकर शपथ दिलाई। नशामुक्ति की शपथ लेने वालों में नगरपालिका रुड़की के पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चैधरी, पूर्व सांसद हरपाल साथी, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी आदि शामिल है। इस अवसर पर पहले साहित्यकार गोपाल नारसन ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी व नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने सभी को स्वाधीनता पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे 80 वर्ष पहले अंग्रेजों की गुलामियत से तो आजादी मिली लेकिन नशे रूपी लत के कारण आज बड़ी संख्या में लोग वास्तविक आजादी का सुख नही भोग पा रहे है। इसके लिए जरूरी है कि हम नशे जैसी बुराई को छोड़ने का संकल्प करें, ताकि नशामुक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सके। वहीं ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों ने ढंढेरा अशोक नगर के नीमादेवी काला विद्यालय, झबरेड़ा के चैधरी भरत सिंह इंटर कालेज के शिक्षकों व बच्चों को भी नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई। इस अभियान में बीके पारुल, बीके सपना, यशपाल सिंह, शिवकुमार, कृष्ण छाबड़ा आदि का योगदान सराहनीय है।



