मुख्य सचिव ने गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही, सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित थे।

More From Author

विकास भवन रुद्रपुर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.