मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी० 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.20 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु टिनशैड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 46.39 लाख, जनपद अल्मोडा के अन्तर्गत पुलिस लाईन अल्मोडा में टाईप-द्वितीय के 16 एवं टाईप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण हेतु ₹ 3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

सीएम धामी ने राज्य आंदोलन के अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.