मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यो के लिए ₹ 86 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के न्याय पंचायत बीसाबजेड से ग्राम विपुल सम्पर्क सीसी रैलिग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 49.64 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के विकासखण्ड ताडीखेत के अन्तर्गत ग्राम दुभणा प्राचीन चमूथान मंदिर, रानीखेत झूला देवी मंदिर, रानीखेत शिव मंदिर, बिल्लेख में देवी मंदिर, चमडखान में ग्येल देवता मंदिर, खुशालकोट शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अठूरवाला टिहरी विस्थापित क्षेत्र में घंटाघर का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 97 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही गोविन्द बल्लन पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि०वि० पंतनगर हेतु वेतन भत्ते आदि के लिए ₹ 150 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त में ₹ 80.00 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली के विधान सभा क्षेत्र थराली में विकासखण्ड नंदानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुतोल के अन्तर्गत ध्योसिंह धाम मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 19.56 लाख, ग्राम पंचायत रामणी में गोरिया राजा मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 9.93 लाख, ग्राम पंचायत चोपता चौरी में स्थित माँ गिरिजा भवानी मंदिर के पास नव निर्मित धर्मशाला का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹ 33.72 लाख, विकासखण्ड नारायणबगड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मींग में मींगेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20.24 लाख तथा ग्राम पंचायत कौब के महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 39.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना

उत्तरकाशी से तिलवाड़ा तक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की दिशा में बढ़ी उम्मीदें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.