मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराये के भवन हेतु ₹ 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं० 86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 34.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं0 07 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 05 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान हेतु ₹ 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अग्रेत्तर संचालन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.