मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत 10 अक्टूबर तक किए जाएंगे आवेदन

देहरादून। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के तहत साहस, पराक्रम, मानवीय संवेदना एवं विषम परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य असाधारण साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य बच्चों को प्रेरित करना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद से एक बालक/बालिका का चयन कर सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। इसके लिए आवेदन एवं नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन की जा सकेगी। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों से पात्र बच्चों के आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल  wecd.uk.gov.in   पर कराने का अनुरोध किया है।

More From Author

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 अक्टूबर को रायपुर में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

मतदाता सूची से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.