’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान’‘

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने पूरी की प्रक्रिया, शिविर में सौंपा पंजीकरण प्रमाण-पत्र

दशोली/देहरादून। ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी श्री जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं आज ही पूर्ण कर आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित प्रक्रिया पूरी की तथा शिविर स्थल पर ही श्री जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। त्वरित समाधान से लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।

More From Author

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का आयोजन

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित ‘‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’’ जन-संवाद शिविर में 7,472 लोगों ने किया प्रतिभाग 4,632 लाभार्थी हुए लाभान्वित 1,737 आवेदनों का मौके पर किया गया निस्तारण’

उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.