मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार एवं परोपकार जैसे गुणों का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना जिस आदर्श और धैर्यपूर्ण तरीके से किया, वह सम्पूर्ण मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।

उन्होंने कामना की कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

More From Author

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित

NGRMP परियोजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री ने किया 9 करोड रुपए की धनराशि का अनुमोदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.