नन्ही छात्राओं ने कप्तान नवनीत सिंह को बांधा रक्षा सूत्र

हरिद्वार। देव भूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं अपनी अध्यापिकाओं संग एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर उन्होंने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को चंदन टीका लगाकर रक्षासूत्र बांध कर रक्षा का वचन लिया। इस दौरान कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने छात्रओं को मिठाई खिलाकर पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं आदि की जानकारी ली तथा केरियर के संबंध में अपने अनुभव के आधार पर जरुरी टिप्स देकर सोशल मीडिया का नियंत्रित इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके पश्चात ब्रह्मकुमारी द्वारा भी एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट कर कलाई पर राखी बांध रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

More From Author

ब्रह्माकुमारीज ने मंत्री प्रदीप बत्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट समेत राज्य मंत्रियों को बांधी राखी

महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.