नेपाल त्रासदी में मदद के लिए शांतिकुंज से दो ट्रक राहत सामग्री लेकर दल रवाना

  • डॉ. चिन्मय पण्ड्या के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुटे

हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज ने राहत अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को दो ट्रक राहत सामग्री लेकर शांतिकुंज का आपदा राहत दल नेपाल के लिए रवाना हुआ। दल ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से आशीर्वाद लेकर अपनी सेवा यात्र प्रारंभ की। दल को शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने हरी झंडी दिखाई। रक्षाबंधन के अवसर पर शैलदीदी ने नेपाल के भाई-बहनों के लिए राखियां भी भेजीं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना मानवता का धर्म है।

राहत सामग्री के साथ नेपाल के लोगों तक आत्मीयता, संवेदना और भाईचारे का संदेश भी पहुंचाया जा रहा है। शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने बताया कि राहत दल अपने साथ तिरपाल, आटा, चावल, चीनी, चायपत्ती, खाद्य तेल, बर्तन, कपड़े सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री लेकर जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय जरूरतों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर जिन वस्तुओं की अधिक आवश्यकता होगी, उन्हें प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार आगे भी शांतिकुंज से राहत सामग्री की खेप नेपाल भेजी जाती रहेगी। आपदा राहत दल के दलनायक मंगल सिंह गढ़वाल ने बताया कि दल सोनौली बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश कर काठमांडू पहुंचेगा।

इसके बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से आपदा प्रभावित क्षेत्रें का जायजा लिया जाएगा और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार नेपाल के कार्यकर्ता राहत एवं सेवा कार्यों में सक्रियता से जुटे हैं। इस बीच नेपाल आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मशांति एवं सद्गति के लिए शांतिकुंज में भी विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान किए गए। हजारों साधकों ने गायत्री यज्ञ में विशेष आहुतियां अर्पित कर मृतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सामूहिक श्राद्ध एवं तर्पण संस्कार भी संपन्न कराया गया।

More From Author

श्रावणी पर्व पर शांतिकुंज में श्रद्धा और संस्कार का भाव

जनपद की सभी सड़के 15 अक्टूबर तक होगी गड्ढा मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.