नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई

हरिद्वार। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार, के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम हरिद्वार की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 60, हरिलोक क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
      उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के दौरान लगभग 50 ठेली/फेरी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा 03 ठेलियां जब्त की गईं। साथ ही उक्त क्षेत्र में भविष्य में पुनः अतिक्रमण न किए जाने हेतु मुनादी भी कराई गई।
इस अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनील कुमार, नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी श्री आदित्य तेजेश्वर तथा अन्य नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

More From Author

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में पिटकुल संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी के दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा तत्परता से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.