फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को

  • मुंबई से फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2024 निकिता पोरवाल और मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन की सीईओ नताशा ग्रोवर होंगी जज

देहरादून। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को न्यू कैंट रोड स्थित स्काई डेक में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जजमेंट के लिए मुंबई से फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड 2024 निकिता पोरवाल और मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन की सीईओ नताशा ग्रोवर पहुंचेंगी। यहां सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले के दौरान उत्तराखंड में आयोजित दो ऑडिशन राउंड्स के बाद 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिनके बीच ग्रैंड फिनाले में ताज के लिए मुकाबला होगा। सिंधी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 सब-टाइटल भी दिए जाएंगे, जिनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटीफुल आइज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के रूप में चुनी जाएंगी और मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि उत्तराखंड में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की इंडियन एथनिक कॉस्ट्यूम को ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन द्वारा डिजाइन किया गया है, जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल द्वारा तैयार किए गए हैं।

More From Author

धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प

श्रीनगर बेस चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.