पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने स्व. भुवन चंद खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया

ऋषिकेश/ श्यामपुर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने खदरी, श्यामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. भुवन चंद खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी स्मृति के साथ नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने स्व. खंडूरी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए देश की सेवा तथा राजनीति में सक्रिय रहते हुए प्रदेश के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व अनुशासन, समयबद्धता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है, जो आज भी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्व. खंडूरी के साथ बिताया गया राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा और उनके आदर्शों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, सत्यपाल राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, जिला महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) अमनप्रीत सिंह, जिला महामंत्री (ओबीसी मोर्चा) जितेंद्र पोखरियाल, पूर्व ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, शोभा चौहान, पदमा नैथानी, पुष्पा ध्यानी, पूनम व्यास, कमला नेगी, सीमा पयाल, सुप्रिया शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

गायत्री परिवार से जुड़े श्री सत्यनारायण नुवाल पद्मश्री सम्मान से अलंकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.