राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की डा. चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्राफेेसर(डा.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता है परन्तु जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के अतिरिक्त अन्य सामाजिक समर्पित सेवा करता है वह विशेरूा रूप से सम्मानित एवं उल्लेखनीय श्रेणी में आता है। डा. नरेश चौधरी इसके सच्चे उदाहरण हैं। इस प्रकार ऐसे व्यक्तित्व की समाज में विशेष रूप से सराहना होती है। जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित होकर समर्पित सेवा देने के लिये अग्रसर रहता है। राज्यपाल ने कहा कि डा. नरेश चौधरी ने विभिन्न आपदाओं कोराना काल में जो समर्पित तथा उत्कृष्ट कार्य किये हैं वह अतुल्नीय हैं साथ ही साथ राजभवन में भी आयोजित आयोजनों में डा. नरेश चौधरी का संचालन एवं संयोजन उल्लेखनीय है। डा. नरेश चौधरी ने राज्यपाल द्वारा दिये गये सम्मान का विशेष रूप से भावुकता में धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार की सराहना एवं सम्मानों से जो प्रोत्साहित किया जाता है वह सब मेरे जीवन की अर्जित की हुई अमूल्य एवं अतुलनीय पूंजी है जो मुझे और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणादायक है।

More From Author

आगामी जनगणना की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने विभिन्न निर्माण स्थलों का किया रात में निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.