राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान का आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। रक्तदान को महादान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता तथा शरीर में दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से हो जाती है।

More From Author

मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा

आपदा के प्रत्येक चरण में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रकाश चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.