रबी विपणन सत्र 2026-27 में गेहूं खरीद हेतु लक्ष्य वृद्धि के संबंध में कृषक भाईयों से अपील

देहरादून। आयुक्त/सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड श्री आनन्द स्वरूप ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में रबी विपणन सत्र का प्रारम्भ 01 अप्रैल, 2026 से हो चुका है। गढ़वाल सम्भाग में कुल 45 एवं कुमायूं सम्भाग में 123 क्रय केन्द्र संचालित हैं। भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 निर्धारित किया गया है, जिससे कृषक भाईयों द्वारा अपनी उपज (गेहूं) का विक्रय राजकीय क्रय केन्द्रों पर किये जाने में रूचि प्रदर्शित की जा रही है। आतिथि तक स्मार्ट पी.डी.एस. पोर्टल पर 1597 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है एवं 5852 कुन्टल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य हेतु पूर्व में 10 हजार कुन्टल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिससे राज्य के कृषक भाईयों द्वारा अपने उत्पाद का विक्रय न हो पाने के सम्बन्ध में रोष व्यक्त किया जा रहा था।

भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार के अनुरोध पर राज्य के कृषक भाईयों के रूझान एवं हितों के दृष्टिगत पूर्व निर्धारित 10 हजार कुन्टल के लक्ष्य में वृद्धि करते हुए 5 लाख कुन्टल कर दिया गया है।

उन्होंने राज्य के कृषक भाईयों से अपनी उपज राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाने की अपील की है।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.