सीवरेज का कार्य त्वरित गति से दिन-रात हो रहा है निमार्ण कार्य

  • एक दिन में 710 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
  • सड़कों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करने के डीएम के निर्देश

हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं की चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 11 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में इंटर कालेज रोड सीसी रोड निर्माण कार्य 60 मीटर, गली नम्बर 6 सीसी रोड निर्माण कार्य 15 मीटर, रानी गली सीसी रोड 40 मीटर, मनसा देवी द्बार से कोतवाली अपर रोड़ जोन-सी (बीटी रोड बाय पीडब्लूडी) निर्माण कार्य 160 मीटर तथा कुल 585 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत शिवानीपुरम में सीसी रोड निर्माण कार्य 30 मीटर, द्वारका विहार (पेवर ब्लॉक) 15 मीटर, लोकसेवा आयोग सीसी रोड 80 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 125 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

More From Author

पी.एन.बी. ने धूमधाम से मनाया अपना 132वां स्थापना दिवस

“रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.