सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर

  • सरकारी योजनाओं की जानकारी से लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तक, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सुविधाएं

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में मा0 विधायक राजपुर श्री खजान दास की अध्यक्षता में बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसके माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्टॉल के माध्यम से आमजन को विभागीय सेवाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

More From Author

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.