शांतिकुंज उप डाकघर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर विशेष पिक्टोरियल स्टैम्प जारी

हरिद्वार। शांतिकुंज उप डाकघर की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष पिक्टोरियल स्टैम्प जारी किया। यह शांतिकुंज की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है।
जारी पिक्टोरियल स्टैम्प में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की पावन समाधि स्थल का चित्र अंकित है। इस प्रकार के विशेष पिक्टोरियल स्टैम्प ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों और संस्थाओं के विशेष अवसरों पर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से जारी किए जाते हैं।
शांतिकुंज उप डाकघर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी यह विशेष पिक्टोरियल स्टैम्प केवल डाक विभाग की औपचारिकता नहीं, बल्कि शांतिकुंज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर अभिलेखित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

More From Author

देसंविवि के 46वां ज्ञान दीक्षा संस्कार समारोह में कई राज्यों एवं देशों के विद्यार्थी रहे शामिल

दीदी की लाइब्रेरी: जहाँ महिलाओं की आजीविका और युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.