
ऋषिकेश। योगसाधन आश्रम, रेलवे रोड ऋषिकेश में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास पंडित धर्मेंद्र उपाध्याय (शास्त्री जी, वृंदावन वाले) से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जनमानस को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आयोजकों को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा का लाभ उठाते हुए आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
