श्यामपुर क्षेत्र के लोगों ने सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर विधायक डॉ. प्रेमचंद को ज्ञापन दिया

ऋषिकेश। श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मानसून के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, विशेषकर डीएसबी स्कूल के सामने तथा शहीद वीर हमीर पोखरियाल द्वार के सामने की सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर डॉ. अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रवासियों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने दोनों क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून समाप्त होने के पश्चात ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां व्यापक स्तर पर पेचवर्क का कार्य कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें और अन्य मूलभूत सुविधाएं जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल हैं। मानसून के कारण सड़कों को हुए नुकसान का संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्रता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर भट्टोंवाला उप प्रधान रविंद्र रमोला, पूर्व उप प्रधान दीपा राणा, लक्ष्मी सेमवाल, जीतराम भट्ट, पुष्पानंद पंत, श्याम चौहान, रमेश बिष्ट, किरण नेगी, कविता नेगी, सरोज राणा, ममता राणा, दरभा देवी, सुमन नेगी, चैता देवी, रीना चौहान, ललिता देवी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

ककड़िया नाले में डूबने से 3 वर्षीय बालिका की मृत्यु पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने जताया गहरा शोक

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.