संतों की कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों से अपील

हरिद्वार। श्रावण मास कांवड़ मेला सरकार, शासन-प्रशासन के लिए सकुशल सम्पन्न कराना एक चुनौती पूर्ण है। कांवड मेले में गंगा जल भरने के लिए करोडों कांवडियों का हरिद्वार में आगमन रहता है। जिसकी व्यवस्था और सुरक्षा शासन-प्रशासन के लिए बेहद चुनौती पूर्ण होती है। पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रदेशों में पहुंचकर पोस्टरों व अन्य प्रचार के माध्यम से कांवड मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले कांवडियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन कराने की अपील की जा रही है। हरिद्वार के संतों के द्वारा भी कांवड मेले में गंगा जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले कांवडियों से हरिद्वार तीर्थनगरी की पवित्रता, मर्यादा बरकरार रखने व प्रशासन के द्वारा जारी नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। कांवडियों से अपील करने वाले संतों में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, श्रीमंहत डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष, मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट और मंहत रविन्द्र पुरी महाराज, सचिव, पंचायती अखाडा महा निर्वाणी शामिल है।

More From Author

कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में हर्षौल्लास से मनाया गया

श्रीमद् भागवत समाज को सन्मार्ग की प्रेरणा देती है: स्वामी विज्ञानानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.