वार्ड संख्या-30 में मीरानगर की गली नं. 2 एवं 5 में सीवर लाइन का कार्य न होने पर क्षेत्रवासी विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से मिले

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की वार्ड संख्या 30 मे मीरा नगर की गली नं. 2 एवं गली नं. 5 में सीवर लाइन का कार्य न होने पर स्थानीय पार्षद हर्षवर्धन रावत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की।

क्षेत्रवासियों ने डॉ. अग्रवाल को अवगत कराया कि इन गलियों में सीवर लाइन का कार्य न होने के कारण भविष्य में स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने शीघ्र सीवर लाइन डलवाने की मांग की।

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने परियोजना निदेशक एस.के. वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पूरे क्षेत्र में व्यवस्थित सीवर लाइन डाले जाने की बात को भी दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा और जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर उषा लखेड़ा, रजनी, अंजू बडोनी, पायल शर्मा, कविता पयाल, गीता नौटियाल, फूलमाला पासवान, सुभावती, लीलावती, हेमा गुसाईं, राधिका, नेहा, कुलानंद बहुगुणा, विद्यावती, राजाराम भट्ट, बंटी, उदय मान सहित अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

More From Author

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी, साझा की विकास की दृष्टि

वैदिक नगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.