‘वीर गाथा सैनिक सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित

  • सैनिकों के शौर्य, साहस और समर्पण से ही देश की सीमाएं सुरक्षित: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ‘वीर गाथा सैनिक सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का योगदान राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा। सैनिकों के शौर्य, साहस और समर्पण से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और उनकी वीर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर जयवीर कठैत (सेना मेडल), राम सिंह पंवार (कारगिल युद्ध), केशव पुरोहित (कारगिल युद्ध), बृजमोहन मनोरी (जिनके पिता राजेंद्र मनोरी को वर्ष 1962 के युद्ध में दो समर मेडल प्राप्त हुए थे), रमेश सिंह रावत (कारगिल युद्ध), सुरेंद्र कुकशाल (कारगिल युद्ध), अमरदेव बडोनी (कारगिल युद्ध) एवं उत्तम नेगी (कारगिल युद्ध) का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य अनुभवों को साझा करते हुए देश सेवा के दौरान की स्मृतियों को भी साझा किया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अजय साहू, अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी दिनेश आर्य का नामांकन

परमार्थ निकेतन से भावपूर्ण विदाई लेकर रवाना हुए भारत के 14वें पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ एवं श्रीमती सुदेश धनखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.