विधायक डॉ. प्रेमचंद के अथक प्रयासों से क्षेत्र में लगभग 16.24 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों के लिए शासन द्वारा 952.03 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली

  • वित्तीय स्वीकृति पर डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16.24 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यों के लिए शासन द्वारा 952.03 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है (ग्राम सिराई मुख्य मार्ग एंव आंतरिक मार्ग इंटरलॉकिंग टाइल दुरी 2.5 किमी लागत 132.95 लाख, खैरी खुर्द पांडे प्लांट ठाकुरपुर विभिन्न आंतरिक मार्ग इंटरलॉकिंग टाइल दुरी 4.52 किमी लागत 237.73 लाख, ग्राम सभा श्यामपुर 1.3 किमी लागत 90.58 लाख, खांड गांव एवं सैनिक कॉलोनी दूरी 3.65 किमी लागत 175.27 लाख, गुमानीवाला गंगोत्री कॉलोनी भागीरथी कॉलोनी दूरी 4.27 कमी लागत 315.50 लाख ) इस स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। सड़कें किसी भी क्षेत्र की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार होती हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क से आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलती है और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलती है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन के समक्ष उठाया जाता रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिली यह वित्तीय स्वीकृति क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग से विकास की यह गंगा आगे भी निरंतर बहती रहेगी।”

More From Author

गायत्री विद्यापीठ में स्काउट-गाइड शिविर प्रारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.