विधायक डॉ. प्रेमचंद मिले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं वार्ता हुई। डॉ. अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

More From Author

रुद्रपुर और खटीमा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.