विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना

  • क्षेत्र के विकास और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता: डॉ. प्रेमचंद

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के माया कुंड में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अजय दास ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे स्थानीय जनता को सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना तथा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने माया कुंड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान एवं आवश्यक विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पार्षद माधवी गुप्ता, मनोनीत पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, अमित कुमार, हरिओम गौतम, धनीराम मंडल, शिवा शर्मा, धनंजय सिंह, एम. एस. ढौंडियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद को समस्याओं से अवगत कराया

पितृमोक्ष अमावस्या पर शांतिकुंज में 18 पारियों में हुए श्राद्ध संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.