विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया हिमालय देवी माता मंदिर में भवन का लोकार्पण

  • मंदिर समिति द्वारा डॉ. प्रेमचंद का सम्मान करते हुए नवनिर्मित भवन का नाम “प्रेम भवन” रखा

छिद्दरवाला/ ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गत दिवस ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के साहब नगर (छिद्दरवाला) स्थित हिमालय देवी माता मंदिर में लगभग 38 लाख रुपये की विभिन्न मदों में विधायक निधि से निर्मित भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक निधि से मंदिर परिसर में इस भवन का निर्माण होने से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्राप्त होंगी। मंदिर समिति द्वारा भवन निर्माण में विधायक निधि उपलब्ध कराने के लिए डॉ. अग्रवाल का सम्मान करते हुए नवनिर्मित भवन का नाम “प्रेम भवन” रखा गया।

लोकार्पण के अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मंदिर परिसर में इस प्रकार का कोई भवन नहीं था। विधायक निधि से निर्मित यह भवन क्षेत्रवासियों और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलता है। उन्होंने मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हिमालय माता मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज थापा, तीज कमेटी की अध्यक्ष संगीता गुरुंग, श्री कृष्ण कुमार थापा, श्री नवीन गुरुग, पंडित राज वशिष्ठ, पंडित शालिक राम शास्त्री, रेनू छेत्री, संतोषी शर्मा, अनीता राणा, समा पवार सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More From Author

परमार्थ निकेतन में विश्व के विभिन्न देशों से आए योग-जिज्ञासुओं ने प्राप्त किया योग, वेदांत एवं आयुर्वेद का प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.