विधायक डॉ. प्रेमचंद ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में लौह पुरुष, भारत रत्न, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में ऐतिहासिक एकीकरण कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका यह ऐतिहासिक योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का जो सपना देखा था, उसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की, जो देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की स्मृति में गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी के तट पर विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। यह प्रतिमा उनके विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, राहुल कश्यप, प्रियांशु कुमाई, मनोरमा देवी, पूनम पंवार, शशि देवी, अखिल गुलियाल, आयुष गुलियाल, अमनदीप राणा, रजनी बेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

परमार्थ निकेतन में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का दर्शनार्थ आगमन

विधायक डॉ प्रेमचंद ने बाउंड्री वॉल पर म्यूरल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.