विधायक डॉ. प्रेमचंद ने शहर में भ्रमण कर व्यापारियों एवं बाजार में खरीदारी करने पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहर में भ्रमण कर व्यापारियों एवं बाजार में खरीदारी करने पहुंचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

वहीं, डॉ. अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित निजी आवास पर भी सुबह से ही क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचना लगा रहा। डॉ. अग्रवाल ने सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उमंग, उत्साह और आपसी प्रेम का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे और यह दीपावली प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

More From Author

नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली पर परमार्थ विद्या मंदिर और परमार्थ गुरुकुल के विद्यार्थियों को पूज्य स्वामी जी ने स्नेह, आशीर्वाद और उपहार भेंट कर मनाई खुशियों की दीपावली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.