विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विकास हेतु विधायक निधि से 32 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की

ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के वार्ड संख्या 6, 11, 12 एवं 13 के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए आंतरिक मार्गों, नालियों एवं सीसीटीवी कैमरों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 32 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की है।

इस अवसर पर ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी एवं मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना के नेतृत्व में वार्डों के कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रीय विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र में जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की विजय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कुशासन, घुसपैठ को समर्थन, महिलाओं पर अत्याचार एवं जंगलराज का जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर फिरू जंगवानी, रोशन रतूड़ी, प्रेम दत्त जोशी, जगावर सिंह, दिनेश सेमवाल, डंडरियाल जी, ओम प्रकाश शर्मा, अनंत राम भट्ट, आशु डंग (पार्षद), राघव जी, विवेक जी, प्रमोद जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

एम्स के विशेषज्ञों ने अस्थमा के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय साझा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.