- डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शर्बत का वितरण कर डॉ. अग्रवाल का जन्मदिन मनाया
- डॉ. प्रेमचंद ने अपनी के माँ पैर छू कर लिया आर्शीवाद

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का सिलसिला आज भी शहरभर में श्रृंखलाबद्ध तरीके से जारी रहा। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ अग्रवाल द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
ट्रांजिट कैम्प मे श्रद्धालु एंव स्थानीय जनता को ललित जिंदल, पूर्व पार्षद गोल्डी, इन्दर कुमार गोदवानी व अन्य साथियो द्वारा भोजन वितरण किया एंव सरकारी हॉस्पिटल मे गढ़ सेवा संस्थान के पदाधिकारी मनोज ध्यानी, अरुण बडोनी, सुमित पंवार व अन्य साथियों द्वारा मरीजों को फल वितरण कर डॉ अग्रवाल का जन्मदिन मनाया।
घाट तिराहा पर युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों शिवम टुटेजा, अनिरुद्ध शर्मा, रंजीत धामी, हर्षपाल व अन्य साथियों द्वारा आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। डाकघर के समीप घाट रोड़ व्यापारीयों प्रदीप गुप्ता, पवन शर्मा, हर्षित गुप्ता व अन्य व्यापारी साथियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत एवं केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं त्रिवेणी घाट चौक पर राजू शर्मा, कृष्ण मंडल, अंकुर प्रजापति व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी फूल मालाओं से स्वागत करते हुए केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
साईं मंदिर ( निकट परशुराम चौक) में साईं मंदिर समिति के सदस्य अशोक थापा, वेदप्रकाश ढीगरा, एकांत गोयल एस के शर्मा, जितेंद्र पाठी, हर्षपाल व अन्य के द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, साथ ही केक कटिंग एवं बड़ी पुष्प माला से स्वागत कर डॉ. अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त 72 सीढ़ी पर मनोज ध्यानी, निवेदिता सरकार, सुधा अशवाल, पूर्णिमा तायल एंव भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य गंगा आरती कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय जनता ने हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन समारोह में सहभागिता की।
जहाँ ऋषिकेश मे डॉ अग्रवाल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास रहा वही डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा मीठे जल का वितरण कर डॉ अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया साथ ही डॉक्टर अग्रवाल ने अपनी मां का आशीर्वाद भी लिया।
डॉ अग्रवाल द्वारा सभी समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया।
