विधायक डॉ. प्रेमचंद ने अपने कैंप कार्यालय में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

ऋषिकेश। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए पिछले काफी समय से आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग कर रहे हैं, जिससे प्रदूषण को कम करने में योगदान मिल रहा है।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, पूजा गौड़, हेमलता, ज्ञानवती, अरविंद चौधरी, गंभीर राणा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का संदेश-“स्वच्छता बाहर, स्वच्छता भीतर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.