विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली

  • नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण करने के निर्देश

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के साथ बैठक कर रायवाला में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों की स्थिति, उनकी संख्या एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड राज्य के बाहर के मरीजों को नियमों के विरुद्ध भर्ती किए जाने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा।

विधायक ने केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, उनकी जिम्मेदारियों एवं व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण करें तथा वहां की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

More From Author

कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानून कार्यवाही

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.