विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम सभा जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम सभाओं से आए जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे खैरी कला के पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल ने कहा कि डॉ. अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पंचायत भवनों एवं अस्पतालों का जीर्णोद्धार भी कराया गया है।

वहीं गुमानीवाला ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली ने कहा कि क्षेत्र की जनता डॉ. अग्रवाल के कार्यों से संतुष्ट है और उन्हें पांचवीं बार विधायक बनाने का मन बना चुकी है।

जनप्रतिनिधियों की मांगों एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डॉ. अग्रवाल ने घोषणा करते हुए 9 ग्राम सभाओं के कार्यक्रम मे मौजूद ग्राम प्रधानों को 20-20 स्ट्रीट लाइट, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 5-5 स्ट्रीट लाइट तथा लगभग 80 पंचायत सदस्यों को प्रत्येक को 5-5 स्ट्रीट लाइट विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इस अवसर पर असेना ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकमा व्यास, दीपक मैहर, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज ढोभाल, पूर्व प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, दीपा राणा, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, वार्ड सदस्य अशिष पवार, प्रीतम सिंह रावत, शुभांकित रावत, नितिन रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

गौ पूजन, गंगा पूजन एवं पौधारोपण कर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती का आशीर्वाद लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन हुईं परमार्थ निकेतन से विदा

शताक्षी शर्मा के डीएसपी पद पर चयन होने पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.