विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शिलान्यास

ऋषिकेश/श्यामपुर।  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र के खैरी कला में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का और अधिक सुदृढ़ीकरण होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर संकल्प दोहराया कि आगामी समय में डॉ. अग्रवाल को पुनः विधायक बनाकर विकास की इस गति को और तेज किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ध्यानी ने कहा कि डॉ. अग्रवाल द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते ग्रामीण क्षेत्र अब शहर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हो रहे हैं और गांवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और वे निरंतर जनसेवा एवं विकास कार्यों के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर श्यामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, पंचायत सदस्य मीना भट्ट, पंचायत सदस्य रमेश चावला, पंचायत सदस्य शुभम राणा, विजेंद्र राणा, विनोद राणा, कमलेश राणा, मंगल रावत, मीनाक्षी रावत, भृगुनाथ द्विवेदी, राजेश चौहान, संजय सेमवाल, अनुज भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ देने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकाम ने की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.