विधायक डॉ. प्रेमचंद ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में कुमारी श्वेता – जो चंद्रेश्वर नगर में निर्धन बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रही हैं; तानिया पाल- छात्र संघ सहसचिव के रूप में छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं; दीपा देवी एवं सविता त्यागी- जो इस्कॉन से जुड़कर कृष्ण भक्ति के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रही हैं; तथा संगीता वर्मा, जो अपनी कीर्तन मंडली के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को भक्ति एवं धार्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रही हैं, शामिल रहीं।

डॉ. अग्रवाल ने सभी सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सदैव सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, पार्षद माधवी गुप्ता, पूर्णिमा तायल, सुधा असवाल सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुना

युवा शक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में विधायक डॉ. अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.