विधायक डॉ. प्रेमचंद ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले प्रियांशु चमोला को किया सम्मानित

ऋषिकेश। कसिगा स्कूल, देहरादून में 1 अगस्त को आयोजित प्रतिष्ठित Kaleidoscope_2026 – Through the Lens फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीतने वाले एनजीए, कक्षा 12 के छात्र प्रियांशु चमोला को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रियांशु चमोला को पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रियांशु ने अपनी रचनात्मक सोच और फोटोग्राफी प्रतिभा के माध्यम से न केवल अपने विद्यालय का, बल्कि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

डॉ. अग्रवाल ने प्रियांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, सोनू पाण्डे, गोपाल सती, जितेंद्र पाल, हर्ष पाल, विपिन कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

मानस कथाव्यास, संत श्री मुरलीधर जी की अमृतमयी ज्ञानधारा में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य

युवा जागरण शिविर में दिल्ली के युवाओं ने सीखा व्यक्तित्व से राष्ट्र निर्माण तक का मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.