विधायक डॉ. प्रेमचंद ने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री शिव प्रकाश जी का समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं देश सेवा में उनका निरंतर योगदान सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर हमें न केवल उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निवेदिता सरकार (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), दीपा राणा (पूर्व प्रधान), दीपक महर (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सोनू पांडे (पूर्व पार्षद), सुभांकित रावत (उप प्रधान, गढ़ी), मानवेंद्र कंडारी, अखिलेश मित्तल, गुरदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में एम्स द्वारा राष्ट्रीय अंगदान माह मनाया

विधायक डॉ. प्रेमचंद के निरंतर प्रयासों से साहब नगर डांडी गांव एवं भट्टोंवाला गुमानीवाला में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.