विधायक डॉ. प्रेमचंद ने सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एंव पदाधिकारीओ के साथ बैठक की

  • आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श
  • “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने पर जोर
  • संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को बढ़ाने पर भी चर्चा की
  • वोटर लिस्ट को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, सभी मंडल महामंत्री एंव अन्य पदाधिकारीओ के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया जाए तथा हर बूथ और हर क्षेत्र में इसकी भव्यता सुनिश्चित की जाए।

डॉ. अग्रवाल ने विशेष रूप से “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान देश के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें और प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें, ताकि पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण सशक्त रूप से दिखाई दे।

बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं, लोगों की समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें।

इसके साथ ही डॉ. अग्रवाल ने वोटर लिस्ट को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व होता है, इसलिए यह आवश्यक है कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट से वंचित न रहे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाएं तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक के अंत में डॉ. अग्रवाल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही क्षेत्र में विकास और संगठन दोनों को नई गति मिलेगी।

More From Author

श्रावण, मौन से महादेव तक और स्वयं से शिव तक की यात्रा: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.