विधायक डॉ. प्रेमचंद ने सीवर लाइन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की

  • अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में डल रही सीवर लाइन परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा), उत्तराखंड पेयजल निगम ऋषिकेश के श्री एस.के. वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान पैकेज संख्या-5 (बापू ग्राम, 20 बीघा एवं आसपास क्षेत्र), पैकेज संख्या-6 (प्रगति विहार, आशुतोष नगर एवं आसपास क्षेत्र) तथा पैकेज संख्या-7 (खदरी खड़क माफ, गुमानीवाला एवं आसपास क्षेत्र) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रगति की जानकारी ली।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों का शीघ्र निर्माण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जहां वर्षा के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित हो रहा है, वहां अस्थायी रूप से जीएसबी डालकर सड़कों को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में चंद्रभागा क्षेत्र से जुड़े नाले के संबंध में भी जानकारी ली गई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त नाले में गंदा पानी प्रवाहित नहीं हो रहा है। इस पर विधायक ने नाले के आगे जाली लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार का कचरा गंगा में न जाए। साथ ही नगर निगम के एमएनए को निर्देशित किया गया कि जाली में एकत्र होने वाले कचरे एवं सिल्ट की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रसाद कुकरेती (प्रोजेक्ट इंजिनियर), रामनिवास सैनी ( खिलाड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर “कॉन्ट्रेक्टर”),
सुरेंद्र सिंह (वीरभद्र मंडल अध्यक्ष) मौजूद रहे।

More From Author

एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.