ऋषिकेश। श्यामपुर मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भट्टोंवाला की पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती दीपा राणा को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपा राणा अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, पूनम व्यास, खुशबू बाजवा, सुषमा शर्मा, माधुरी जुगलान, शकुंतला देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
