विधायक डॉ. प्रेमचंद ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के साथ समीक्षा बैठक की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी एवं तहसीलदार प्रदीप नेगी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. अग्रवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली एंव अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इस कार्य को पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए।

बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जनहित सर्वोपरि है और प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि वह आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरे।

डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों में तेजी लाएं।

More From Author

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना और अखण्ड भारत के संकल्प का अमर प्रतीक

एम्स में क्लिनिकल नर्सों के लिए रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.