ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सैनिक कैंटीन के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी।
डॉ. अग्रवाल ने प्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल नगर निगम ऋषिकेश के नगर आयुक्त श्री विजयनाथ शुक्ला को पत्र प्रेषित कर सैनिक कैंटीन हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है।
डॉ. अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि सैनिकों की इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर कुंदन सिंह नेगी, उपेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह नेगी, बृजमोहन मनोरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
