विकास भवन में कार्यरत परियोजना अर्थशास्त्री के बेटे ने JEE Advance-2026 उतीर्ण कर किया आईआईटी में प्रवेश

हरिद्वार। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, विकास भवन में परियोजना अर्थशास्त्री नवीन नौटियाल के बेटे प्रज्ञान नौटियाल ने आईआईटी, रूडकी द्वारा आयोजित JEE Advance-2026 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 1763 रैंक प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी में प्रवेश प्राप्त किया है। प्रज्ञान नौटियाल बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है, उसने कक्षा-5 में ही नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा आयोजित आल इण्डिया सैनिक स्कूल परीक्षा उतीर्ण कर कक्षा-6 में सैनिक स्कूल घोडाखाल में प्रवेश किया। सैनिक स्कूल घोडाखाल से कक्षा-10, 96 प्रतिशत अंको से उतीर्ण कर इनका रूझान इंजीनियरिंग की ओर हुआ। कक्षा-12 द आक्सफोर्ड स्कूल, हरिद्वार से इसी साल 95.2 प्रतिशत के साथ उतीर्ण करने के साथ-साथ JEE की आनलाईन तैयारी भी की। अपने पहले ही प्रयास में JEE Main जनवरी सत्र में 99.4 प्रसेन्टाईल अंक तथा JEE Main मार्च सत्र में 99.9 प्रसेन्टाईल अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 3231 रैंक प्राप्त कर NIT में प्रवेश सुनिश्चित किया तथा मई में आईआईटी रूडकी द्वारा आयोजित JEE Advance-2026 परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 1763 रैंक के साथ अब देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

नवीन नौटियाल मूल रूप से ग्राम-मुखेम, तहसील-प्रतापनगर, जनपद-टिहरी गढवाल के निवासी है। प्रज्ञान की मां श्रीमती बबीता नौटियाल भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है तथा इनकी छोटी बहन प्रेयशी जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में कक्षा-9 में अध्ययनरत है। प्रज्ञान के दादाजी श्री राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल एक शिक्षाविद रहे है तथा राजकीय इन्टर काॅलेज तोली सैंण मुखेम, टिहरी गढवाल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत होकर वर्तमान में ढालवाला ऋषिकेश में निवासरत है।

More From Author

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट

सीडीओ दिवेश शाशनी ने ग्राम्य विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.