विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र पालक (वरिष्ठ कार्यकर्ताओं) की बैठक आयोजित

ऋषिकेश। वीरभद्र मंडल द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र पालक (वरिष्ठ कार्यकर्ताओं) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, प्रतिबद्धता एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन निरंतर प्रगति करेगा।

बैठक में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जयपाल चौहान (दर्जाधारी, उच्च शिक्षा उपाध्यक्ष), गणेश रावत, रोहित भारद्वाज, गोविंद सिंह रावत, सच्चिदानंद भट्ट, धर्म सिंह तड़ियाल, राम कैलाश, प्रताप सिंह राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.