वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पुरी बने सांसद प्रतिनिधि

 

 

 

हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पुरी की भाजपा पार्टी के प्रति निष्ठा भावना एवं कार्यशैली को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें मनोनयन पत्र देकर नगर निगम हरिद्वार में अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पुरी को अपना सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त हो गयी है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/नगर विधायक मदन कौशिक ने नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पुरी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पुरी के सांसद प्रतिनिधि बनने से पार्टी को नयी ऊर्जा व मजबूती मिलेगी। कार्यकर्त्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वाेपरि हैं। एक-एक कार्यकर्ता मिलकर ही संगठन का निर्माण करता है। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। सभी को साथ लेकर चलने का हुनर भाजपा ही जानती है। भाजपा सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि अनिल पुरी की नियुक्ति से हरिद्वार विधानसभा ही नहीं अपितु समूचे जनपद में भाजपा को नयी मजबूती मिलेगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी व एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि अनिल पुरी का सम्मान सभी भाजपा कार्यकर्त्ताओं का सम्मान है। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी आयेगी।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राहुल शर्मा, मुकेश कौशिक, अनिरूद्ध भाटी, गुरविंदर सिंह, नीलाभ मिश्रा, विकास तिवारी, तुशांक भट्ट, हर्षित त्रिपाठी, सुनील सैनी, गौरव भारद्वाज, दिनेश पाण्डे, गुलशन कुमार, श्यामल प्रधान, राजकुमार अरोड़ा आदि समेत भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल रहे।

More From Author

परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आया पर्यटकों का दल

नगर पंचायत गढ़ीनेगी की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा- नितिन सिंह भदौरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.