रूद्रपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पंचायत गढ़ीनेगी की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा। उन्होने बताया कि 22 जनवरी से 05 फरवरी तक संगणक द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं सूचना/अभिलेख एकत्रित किया जायेगा, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी, 11 फरवरी से 07 मार्च तक प्रारूप निर्वाचन नामावलियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टेड किया जायेगा, 09 मार्च को निर्वाचन नामावलियों के आलेख का प्रकाशन, 10 मार्च से 16 मार्च तक निर्वाचन नामावलियों के आलेख के निरीक्षण तथा दावे/आपत्ति दाखिल की जा सकेगी, 17 मार्च से 21 मार्च तक दावे तथा आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा, 22 से 26 मार्च तक पूरक सूचियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टट किया जायेगा तथा 27 मार्च को निर्वाचन नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किये जायेगें जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है। उन्होने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण के पश्चात तैयार निर्वाचन नामावलियॉ ही आगामी सामान्य/उप निर्वाचन में प्रयुक्त की जायेगी।
- Home
- उत्तराखण्ड
- नगर पंचायत गढ़ीनेगी की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा- नितिन सिंह भदौरिया
Posted in
उत्तराखण्ड
नगर पंचायत गढ़ीनेगी की मतदाता सूचियों का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा- नितिन सिंह भदौरिया
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को मिली नई गति
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यकम में हर समस्या का समाधान
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल
Posted by
मुकेश कुमार
