रुद्रप्रयाग। श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आगामी 21 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह से बाहर आकर मंदिर स्थित सभामंडप में विराजमान होगी।
उन्होंने बताया कि 19 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली प्रातः ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु राकेश्वरी मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 20 मई को डोली रांसी से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु गौंडार पहुंचेगी।
मुख्य कार्याधिकारी के अनुसार 21 मई को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली ग्राम गौंडार से प्रातः प्रस्थान करेगी तथा कर्क लग्न में श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
- Home
- उत्तराखण्ड
- 21 मई को खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से रवाना होगी उत्सव डोली
Posted in
उत्तराखण्ड
21 मई को खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से रवाना होगी उत्सव डोली
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) समीक्षा
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) समीक्षा
Posted by
मुकेश कुमार
