एक करोड़ फल एक माला जपने से प्राप्त होता हैर: स्वामी कैलाशानंद

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने हरिद्वार में नीलधारा गंगा तट पर चंद्रग्रहण के अवसर पर विधिवत गंगा स्नान और पूजन किया। चंद्रग्रहण के अवसर पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी महामंडलेश्वर नर नारायण जी महाराज, पूज्य महामंडलेश्वर आदि योगी जी महाराज एवं साधको, सन्यासियों, ब्रह्मचारियो द्वारा शाम 6 बजे से 7 बजे एक घंटा नीलधारा के तट पर तप किया।


इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा है कि भगवती का पावन द्वार मिल जाए तो निसंदेह उसे करोड़ गुना फल प्राप्त होता है। एक करोड़ फल एक माला जपने से प्राप्त होता है यह जो नील धारा का पावन तट है। इस तट पर लाखों वर्ष पहले भगवान शिव ने आकर यहां पर स्नान किया था। इससे सिद्ध होता है कि नील धारा पूरी दुनिया में 2552 किलोमीटर गंगा बहती है 2552 किलोमीटर गंगा में केवल 900 मीटर का जो तट है वह नील धारा का ही तट है। उन्होंने कहा है कि ग्रहण काल में, शुभ काल में, शुभ मुहूर्त में ऐसे पावन अवसर पर गंगा के तट पर जाकर जप, स्नान करते हैं वह अपने मन को अपनी आत्मा को शांति को भी प्राप्त करते हैं।

More From Author

परमार्थ निकेतन में पूर्ण चंद्र ग्रहण पर विशेष ध्यान साधना एवं आध्यात्मिक जागरण का आयोजन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.